(खबरें अब आसान भाषा में)
जय शाह ने आईसीसी चेयरमैन का पदभार संभाल लिया है. आईसीसी की इस गद्दी पर उनका कार्यकाल 1 दिसंबर से शुरू हो गया. 36 साल की उम्र में जय शाह के लिए यह बड़ी उपलब्धि है. इससे पहले वह बीसीसीआई में सचिव के पद पर कार्यरत थे. वह पांचवें भारतीय हैं जिन्होंने आईसीसी में एंट्री मारी है.