Raj Kundra get ED summons: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) फिर मुसिबत में घिरते दिख रहे हैं। पोर्नोग्राफी नेटवर्क मामले में ईडी ने कुंद्रा के घर और ऑफिस में छापा मारा। अब इसके ठीक एक दिन बात प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने राज कुंद्रा को समन भेज दिया। ईडी ने यह समन पोर्नोग्राफी केस में पूछताछ के लिए भेजा है। कुंद्रा को मुंबई ED ऑफिस बुलाया गया है
पोर्नोग्राफी केस में राज कुंद्रा की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। इस केस के सिलसिले में शनिवार को ED ने मुंबई और उत्तर प्रदेश के 15 जगहों पर छापेमारी की थी, जिसमें राज कुंद्रा घर और ऑफिस भी शामिल था। अब रविवार को ईडी ने राज कुंद्रा को समन भेजा है। पोर्नोग्राफी मामले में ED ने राज कुंद्रा को तलब करते हुए सोमवार को मुंबई ऑफिस में पूछताछ के लिए बुलाया है।
ED ने राज कुंद्रा को भेजा समन
ED ने राज कुंद्रा को भेजे अपने समन में सोमवार को सुबह 11 बजे ED ऑफिस में पेश होने को कहा है। वहीं, पूरे मामले में राज के वकील ने कहा है कि उन्हें बुरी तरह फसाया जा रहा है वो पूरी तरह निर्दोश है। वकील ने कहा कि राज कुंद्रा ने मनी लॉन्ड्रिंग जैसा कोई अपराध नहीं किया है। वहीं, मामले में शिल्पा शेट्टी का नाम उछालने पर राज कुंद्रा ने नाराजगी जाहिर की थी।
क्या है पूरा मामला?
बता दें कि शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर बिटकॉइन के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप लगे हैं। जिसके चलते ईडी ने इस मामले की जांच की थी। जिसके बाद 3 अक्तूबर को ईडी ने शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को जुहू के बंगले और पुणे के फार्महाउस को खाली करने का नोटिस दिया गया था। इस नोटिस के खिलाफ राज कुंद्रा ने मुंबई हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी। 27 नवंबर को ईडी ने रेड का नोटिस दिया था। हालांकि कोर्ट की सुनवाई के चलते ये रेड 9 नवंबर को हुई। सुबह 6 बजे से ही ईडी की टीम शिल्पा शेट्टी के घर पहुंच गई थी।
साल 2017 में गेन बिटकॉइन नाम से एक इनवेस्टमेंट कंपनी लॉन्च की गई थी। इस कंपनी में बिटकॉइन को माइन करने के लिए लोगों से इनवेस्ट कराया गया था। जिसके बदले लोगों को 10 प्रतिशत का हैवी रिटर्न देने का वादा था। इस पोंजी स्कीम लोगों ने खूब पैसा लगाया। लेकिन 1 साल बाद ही 2018 में इस कंपनी की पोल खुल गई। जब लोगों का लगा पैसा डूबने लगा तो शिकायतें दर्ज हुईं। ईडी की जांच मोबाइल ऐप के जरिये पोर्न कॉन्टेंट बनाने और सर्कुलेशन से जुड़ी है। ॉ
यह भी पढ़ें: ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फेम राशि खन्ना ने शिव नगरी काशी में मनाया जन्मदिन