(खबरें अब आसान भाषा में)
परिणीति चोपड़ा ने अपने फैंस को खुशखबरी दी है कि वह अपना यूट्यूब चैनल शुरू कर रही हैं। इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा करते हुए उन्होंने बताया कि वह चैनल के जरिए अपनी निजी जिंदगी की झलकियां साझा करेंगी। हाल ही में वह इम्तियाज अली की फिल्म अमर सिंह चमकीला में नजर आई थीं।