बॉलीवुड में सिर्फ शानदार एक्टिंग ही नहीं, बल्कि अन्य हुनर भी एक्ट्रेसेस को अलग पहचान दिलाते हैं। डांसिंग इसमें खास महत्व रखता है। यही वजह है कि कई अभिनेत्रियों ने क्लासिकल डांस फॉर्म्स में महारत हासिल की है। कुछ ने तो अपने करियर की शुरुआत बैकग्राउंड डांसर के तौर पर की। आइए, जानें उन एक्ट्रेसेस के बारे में, जिन्होंने क्लासिकल डांस की कड़ी ट्रेनिंग लेकर अपनी छवि को और निखारा