LPG cylinder Price Hike: दिसंबर की पहली तारीख को महंगाई का झटका लगा है। ऑयल एंड मार्केटिंग कंपनियों (LPG Price) ने LPG सिलेंडर की कीमतों में इजाफा कर दिया है। यह बढ़ोतरी 19 KG वाले LPG सिलेंडर में हुई है। 14 KG वाले LPG सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। नई दरें आज, 1 दिसंबर से लागू हो गई है।
ऑयल एंड मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाला LPG सिलेंडर की कीमत में 18 रुपये का इजाफा कर दिया है। राजधानी दिल्ली में कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम 1802 रुपये से बढ़कर अब 1818.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है। IOCL की वेबसाइट के मुताबिक, आज 1 दिसंबर 2024 से नई रेट्स लागू हो गए हैं।
LPG सिलेंडर हुआ महंगा
देश के तमाम बड़े शहरों में कंपनियों ने संशोधित दाम जारी कर दिए हैं, जिसके मुताबिक 19 किलोग्राम वाला LPG सिलेंडर करीब 18 रुपए तक महंगा हो गया है। बता दें कि इससे पहले 1 नवंबर को भी ऑयल एंड मार्केटिंग कंपनियों ने सिलेंडर के दाम बढ़ाए थे। कोलकाता में 19 किलोग्राम वाला LPG सिलेंडर अब 1927 रुपये का हो गया है। नवंबर में यह 1911.50 रुपये का था।
जानें अपने शहर की कीमत
मुंबई में कीमत की बात करें तो यहां एलपीजी सिलेंडर 16.50 रुपए महंगा हुआ है। यहा 1754.50 रुपये में मिलने वाला सिलेंडर 1 दिसंबर से 1771 रुपये में मिलेगा। इसके अलावा एक और महानगर चेन्नई में 19 किलोग्राम वाला LPG सिलेंडर अब तक 1964.50 रुपये का मिल रहा था, जो कि अब 1980.50 रुपये का हो गया है।
14 KG वाले गैस सिलेंडर की कीमत स्थिर
राहत की बात है कि ऑयल कंपनियों ने 14 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव नहीं किया है। मगर लंबे समय से 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। 1 दिसबंर से पहले 1 नवंबर को भी कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में इजाफा किया गया था। मगर 14 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत स्थिर है। ये अब तक 1 अगस्त 2024 वाले रेट पर ही मिल रहा है।
यह भी पढ़ें: Cyclone Fengal: तमिलनाडु की तट से टकराया चक्रवात फेंगल, खतरा टला