Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojana UP: गोरखपुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 1200 गरीब बेटियों और उनके वरों का भव्य सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया है। यह कार्यक्रम खाद कारखाना परिसर (निकट सैनिक स्कूल) में सुबह 10 बजे से शुरू होगा, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद आकर इस आयोजन में आशीर्वाद देंगे।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत राज्य सरकार प्रत्येक विवाह पर 51 हजार रुपये खर्च करती है, जिसमें से 35 हजार रुपये कन्या के बैंक खाते में सीधे जमा किए जाते हैं। इसके अतिरिक्त वधू-वर को उपहार दिए जाएंगे, जैसे कढ़ाई वाली साड़ी, चांदी के गहने, गृहस्थी का सामान और बाकी जरूरत का सामान। इस योजना ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए शादी के सपनों को पूरा किया है और गरीब बेटियों के लिए एक नई शुरुआत का रास्ता खोला है।
गरीब बेटियों को आशीर्वाद
मिली जानकारी के मुताबिक, जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां की गई है। जिला समाज कल्याण अधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने बताया कि, कार्यक्रम के लिए 2663 आवेदनों का सत्यापन किया गया, जिनमें से 1200 पात्र आवेदकों के शामिल किया गया। प्रशासन और समाज कल्याण विभाग आयोजन को सफल बनाने के लिए जोर-शोर से तैयारी की गई। भव्य कार्यक्रम में जोड़ों का सामूहिक विवाह यकीनन उनकी जिंदगी में नई शुरुआत लेकर आएगा। ऐसे में सीधे तौर पर गरीब बेटियों को मदद मिलती है। क्योंकि कई बार गरीब माता पिता अपनी बेटी की शादी का खर्च नहीं उठा पाते, ऐसे में योगी सरकार के इन खास कार्यक्रमों से गरीब लोगों तक पहुंच बनती है, जिससे उन्हें लाभ मिल पाता है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 7 साल में 8609 सामूहिक विवाह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में गोरखपुर में 2017-18 से अब तक 8609 सामूहिक विवाह संपन्न हो चुके हैं। इस साल के 1200 विवाह जोड़ने के बाद यह संख्या और बढ़ जाएगी।
वित्तीय वर्ष अनुसार सामूहिक विवाहों का विवरण वर्ष संपन्न विवाह इस प्रकार है:
2017-18- 81 2018-19- 256 2019-20- 651 2020-21- 622 2021-22- 1416 2022-23- 1505 2023-24- 4078
गरीब बेटियों के सपनों को पंख देने का प्रयास मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना ने गोरखपुर समेत पूरे उत्तर प्रदेश में गरीब परिवारों की बड़ी चिंताओं को हल किया है। इस योजना के तहत गरीब बेटियों की शादी अब न सिर्फ संभव हो रही है, बल्कि उनका जीवन भी एक नई शुरुआत की ओर बढ़ रहा है।
यह भी पढ़ें: Cyclone Fengal: तमिलनाडु की तट से टकराया चक्रवात फेंगल, खतरा टला