मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, ‘CM के’ ऑडियो पर भड़के कुकी; बीजेपी नेता का घर फूंका
सितम्बर 1, 2024
मणिपुर में तनाव एक बार फिर बढ़ रहा है। कुकी समुदाय ने शनिवार को तीन रैलियां निकालीं। कुकी समुदाय अलग प्रशासन की मांग पर अड़ा हुआ है। वहीं कुकी समुदाय के लोगों ने मुख्यमंत्री के कथित ऑडियो क्लिप का भी विरोध किया।