Arvind Kejriwal: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर ग्रेटर कैलाश इलाके में पदयात्रा के दौरान उन पर पानी जैसा दिखने वाल तरल पदार्थ फेंका गया। पुलिस ने तुरंत आरोपी को पकड़कर हिरासत में ले लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री पर इस हमले के बाद आप के कई नेताओं ने इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है