संभल हिंसा के दंगाइयों को 5 लाख देने के मामले को लेकर समाजवादी पार्टी पर भारतीय जनता पार्टी जमकर बरसी। दरअसल, बीते दिन सपा ने दंगा में मारे गए 5 लोगों को 25 लाख मुआवजा देने का ऐलान किया। इसे लेकर भाजपा नेता के मनीष शुक्ला ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को घेरते हुए कहा कि ये दंगाइयों को प्रोत्साहन दे रहे हैं।
भाजपा नेता मनीष शुक्ला ने अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा, “संभल में श्री हरिहर मंदिर वर्सेस जामा मस्जिद विवाद में हुई हिंसा में मारे गए दंगाइयों को सपा नमे 5-5 लाख की आर्थिक मदद की घोषणा की है और सरकार से भी मदद की उपेक्षा की है। निश्चित रुप से सपा एक तरह से दंगा करने वाले और हिंसा करने वालों को प्रोत्साहित कर रही है। सपा दंगाइयों को प्रोत्साहन दे रही है कि आप पुलिस के ऊपर पत्थर फेंकिए, चाकू-छुरी चलाइये। आपके साथ समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव खड़े रहेंगे।”