नवंबर में भी माइक्रो फाइनेंस सेक्टर के लोन बांटने में सुस्ती का सिलसिला जारी रहा। इंडस्ट्री सूत्रों के मुताबिक, इस सेगमेंट में काम करने वाले बैंक और नॉन-बैंकिंग कंपनियों द्वारा नवंबर के दौरान फ्रेश लोन के वितरण में काफी कमी रही। माइक्रो फाइनेंस सेगमेंट में काम करने वाली एक नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी के सीईओ ने बताया, ‘ज्यादातर लेंडर्स ने लोन बांटने में कटौती की है, लिहाजा लगातार दूसरे महीने लोन वितरण का मामला कमजोर रहा है’