राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने दूसरी तिमाही के जीडीपी आंकड़ों का ऐलान कर दिया है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर 2024 तिमाही में जीडीपी ग्रोथ सालाना आधार पर गिरावट के साथ 5.4 पर्सेंट रही। पिछले साल की इसी अवधि यानी वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही में जीडीपी ग्रोथ 8.1 पर्सेंट थी। मनीकंट्रोल ने अपने पोल अनुमानों में सितंबर तिमाही के दौरान जीडीपी ग्रोथ (GDP) ग्रोथ 6.5 पर्सेंट रहने का अनुमान जताया है। बाकी अर्थशात्रियों ने अपना यह अनुमान कम रखा था