Sambhal Violence: उत्तर प्रदेश के संभल में जामा मस्जिद में रविवार को सर्वे के दौरान हिंसा हुई। यहां सर्वे का विरोध रहे प्रदर्शनकारी पुलिस प्रशासन से भिड़ने पर आमदा हो गए। इस हिंसा में कई पुलिसकर्मियों को चोटें भी आईं, जबकि चार लोगों की मौत हो गई। मामले में अब प्रशासन की ओर से कार्रवाई की जा रही है। अबतक 28 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। इस बीच दंगे से कुछ देर पहले का फुटेज रिपब्लिक के हाथ लगा है जिसमें सैंकड़ों दंगाई चेहरे पर नकाब बांधते और पत्थरबाजी करते नजर आ रहे हैं। फुटेज में साफतौर पर दंगाईयों को पथराव करते देखा जा सकता है।
सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे भारी संख्या में उप्रदवियों की भीड़ जमा है। भीड़ में मौजूद कुछ लोग जहां अपने चेहरे पर नकाब बांध रहे हैं तो वहीं कुछ और लोग पत्थर इकट्ठा करते दिख रहे हैं। इतना ही नहीं कुछ उपद्रवी तो पत्थर फेंकते भी देखे जा सकते हैं। वीडियो देख ऐसा लग रहा है जैसे यह दंगा सोची-समझी साजिश के तहत किया जा रहा हो।
फुटेज में दिख रही दंगाईयों की प्लानिंग
सामने आए दो सीसीटीवी फुटेज में दंगाईयों की पूरी प्लानिंग नजर आ रही है। दंगाई पत्थरबाजी की तैयारी करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं आंसू गैस के गोलों से बचने के लिए आंखों के नीचे नीले रंग का कोई केमिकल भी लगाते दिख रहे हैं। एक और फुटेज में दंगाई शाही जामा मस्जिद की तरफ जाते और रास्ते से पत्थर उठाते देखे जा सकते हैं। बताया जा रहा है कि वीडियो शाही जामा मस्जिद के ठीक पीछे का है। इतना ही नहीं, गली में एकत्रित होती लोगों की भीड़ और वहां रखे ईंटों का ढेर सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आ रहा है। इसके बाद दंगाई पत्थर उठाकर शाही जामा मस्जिद की ओर जाकर पथराव करने पर आमदा दिखे। दोनों वीडियो सुबह 9 बजकर 22 मिनट और साढ़े 9 बजे का बताया गया है।
संभल हिंसा में हुई 28वीं गिरफ्तारी
गौरतलब है कि संभल हिंसा के बाद प्रशासन की ओर से कार्रवाई की जा रही है। मामले में 27 नवंबर को एक और गिरफ्तारी हुई है। गिरफ्तार आरोपी का नाम फरहत बताया जा रहा है। आरोप है कि हिंसा भड़कने के बाद आरोपी फरहत ने एक वीडियो बनाया था जिसमें वह कह रहा था कि ‘हिंदुओं को मार दो…।’ फरहत का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।
यह भी पढ़ें: संभल हिंसा में 28वीं गिरफ्तारी, आरोपी फरहत गिरफ्तार, Video में कहा था- हिंदुओं का मार दो…