यस बैंक की योजना वित्त वर्ष 2026 में 100 नए ब्रांच खोलने की है। बैंक का इरादा उन इलाकों में इस सुविधा का विस्तार करना है, जहां बैंकिंग सुविधाओं का अभाव है। बैंक का यह स्ट्रैटेजिक एक्सपैंशन डिजिटल बैंकिंग सेक्टर में बैंक की मजबूत पोजिशन के अनुरूप है। जहां तक प्राइवेट बैंकों की डिजिटल बैंकिंग का सवाल है, तो यस बैंक इस मामले में अव्वल है। UPI सेगमेंट में बैंक का मार्केट शेयर 56.4 पर्सेंट है। बैंक के पास फिलहाल देश भर में 1,234 ब्रांच हैं