Noida Expressway: नोएडा और ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर हल्के और भारी वाहनों की स्पीड लिमिट में कटौती कर दी जाएगी। मौजूदा समय में हल्के वाहनों की स्पीड लिमिट 100 किमी प्रति घंटा है। इसे घटाकर 75 किमी प्रति घंटा कर दिया जाएगा। वहीं भारी वाहनों की स्पीड लिमिट 80 से कम कर 60 किमी प्रति घंटा कर दिया जाएगा