Wed Nov 27 2024 03:25:03 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
CCTV फुटेज में उपद्रवियों की पहचान
संभल के मौजूदा हालात पर एसपी कृष्ण कुमार ने बताया, “संभल ज़िले में रविवार को हुई घटना के बाद पुलिस ने एहतियातन इंटरनेट बंद करने का आदेश दिया था, जो अब भी जारी है। बाकी सभी चीजें सामान्य हो गई हैं। पुलिस ने घटना में शामिल लोगों की सभी CCTV फुटेज खंगाली है। 100 से अधिक लोगों की पहचान की गई है। जल्द ही पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर लेगी।
Wed Nov 27 2024 03:23:42 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
संभल हिंसा में अब तक 27 गिरफ्तार
संभल हिंसा पर मुरादाबाद के डिविजनल कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ने कहा, “अब तक 7 FIR दर्ज की गई हैं, 22 लोगों को नामजद किया गया है और 27 को गिरफ्तार किया गया है। 74 लोगों की पहचान की गई है और अन्य की पहचान की प्रक्रिया जारी है। हमारी प्राथमिकता स्थिति को सामान्य करना है। फिलहाल हम सबूत एकत्रित करने का काम कर रहे हैं, जिसके आधार पर हम आगे की कार्रवाई करेंगे।
Wed Nov 27 2024 03:08:07 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
संसद के शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन
संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत हो चुकी है। बुधवार को सत्र का दूसरा दिन है। संभल हिंसा और अडानी मुद्दे को लेकर आज भी हंगामें के आसार है। सोमवार को सत्र के पहले दिन संभल हिंसा को लेकर विपक्ष ने सदन में जमकर बवाल काटा था।