(खबरें अब आसान भाषा में)
इस साल सितंबर में HUL ने कारोबार के लिए आगे के रास्ते का मूल्यांकन करने के लिए एक समिति का गठन किया था। इस पैनल की सिफारिशों के आधार पर बोर्ड ने अक्टूबर में आइसक्रीम कारोबार को अलग करने की घोषणा की। आइसक्रीम बिजनेस के लिए ब्रांड और तकनीक दोनों का मालिकाना हक यूनिलीवर के पास है