एचडीएफसी लाइफ ने डेटा चोरी की घटना को लेकर अपने ग्राहकों को सावधान किया है। कंपनी ने बताया कि एक ‘अज्ञात सूत्र’ ने गलत नीयत से उसके ग्राहकों का ‘कुछ डेटा फील्ड’ साझा किया है। इंश्योरेंस कंपनी ने 25 नवंबर को बयान जारी कर कहा, ‘हम बताना चाहते हैं कि हमें अज्ञात सूत्र ने जानकारी दी है कि कि उसने गलत नीयत से हमारे ग्राहकों के कुछ डेटा फील्ड को साझा किया है। ‘