दिलजीत दोसांझ अपने “दिल ल्यूमिनाटी इंडिया टूर 2024” के बावजूद गानों और फिल्मों के लिए समय निकाल रहे हैं। हाल ही में उनकी फिल्म ‘बेबी जॉन’ का गाना ‘नैन मटका’ रिलीज हुआ। उन्होंने कीर्ति सुरेश के साथ इसे प्रमोट करते हुए मजेदार वीडियो शेयर किया। ए. कलीस्वरन द्वारा निर्देशित यह फिल्म कीर्ति का बॉलीवुड डेब्यू है और 25 दिसंबर 2024 को रिलीज होगी।