IND vs AUS 1st Test: भारतीय क्रिकेट टीम ने सोमवार (25 नवंबर) को पर्थ स्टेडियम में चौथे दिन चाय के बाद ऑस्ट्रेलिया को 238 रनों पर आउट करके अपने इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। भारत ने 295 रनों की शानदार जीत दर्ज की है। इसी के साथ भारत ने पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 1-0 की बढ़त ले ली है। ऑस्ट्रेलिया अब एडिलेड, ब्रिसबेन, मेलबर्न और सिडनी में बचे हुए मैचों में कड़ी चुनौती का सामना करेगा