Share Market Gains: भारतीय शेयर बाजारों में सोमवार 25 नवंबर को भारी तेजी आई। महाराष्ट्र चुनाव में बीजेपी की अगुआई वाले महायुति गठबंधन की भारी जीत के चलते निवेशकों का जोश एकदम हाई दिखा। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1290 अंक उछलकर 80,407 पर पहुंच गया। इस तेजी के चलते बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों की कुल मार्केट वैल्यू करीब 8.5 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 441.21 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया