Mon Nov 25 2024 02:55:13 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
मुझे उद्धव ठाकरे की हार का अनुमान था- महाराष्ट्र चुनावी नतीजों पर कंगना रनौत
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव पर बीजेपी सांसद कंगना रनौत का कहना है, ”…मुझे उनकी (उद्धव ठाकरे की) हार का अनुमान था… जो लोग महिलाओं का अपमान करते हैं वे राक्षस हैं और उनका यही हश्र हुआ, वे हार गए… उन्होंने मेरा घर भी तोड़ दिया और यहां तक कि मेरे विरुद्ध अपशब्दों का प्रयोग किया, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि वे सही-गलत की समझ खो चुके हैं…”
Mon Nov 25 2024 02:53:44 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
‘हम झारखंड में जीते, महाराष्ट्र में हार के कारणों की समीक्षा की जाएगी, आगामी बिहार चुनाव भी हम ही जीतेंगे’
RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा, “हम लोग झारखंड जीते हैं… महाराष्ट्र में हार के कारणों की समीक्षा की जाएगी। हम लोग पूरे विश्वास के साथ कह सकते हैं कि आने वाले 2025 में बिहार चुनाव में हम लोग जीतेंगे।”
Mon Nov 25 2024 02:52:20 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
झारखंड में 28 नवंबर को नई सरकार का शपथ समारोह
झारखंड में 28 नवंबर को नई सरकार का शपथ समारोह होने जा रहा है। इसकी जानकारी देते हुए हेमंत सोरेन ने कहा कि हमने महागठबंधन की ओर से नए सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू की है। आज हमने राज्यपाल के पास वर्तमान सरकार से इस्तीफा देते हुए आगामी सरकार के लिए दावा पेश किया है। उन्होंने मुझे कार्यवाहक मुख्यमंत्री का जिम्मा सौंपा है। इस दौरान कांग्रेस और आरजेडी के प्रभारी भी हमारे साथ रहे। 28 नवंबर को शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम होगा।
Mon Nov 25 2024 02:08:39 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
संभल हिंसा में अबतक चार लोगों की मौत
उत्तर प्रदेश के संभल में शाही जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर हिंसक विरोध प्रदर्शन हुआ। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जमकर पथराव और आगजनी की। ताजा जानकारी के मुताबिक, इसमें 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 सुरक्षाकर्मियों समेत कई लोग घायल हुए हैं। इलाके में माहौल तनावपूर्ण होने के बाद इंटरनेट पर बैन लगा दिया गया। वहीं हिंसा के बाद 12वीं तक के स्कूलों को बंद करने के आदेश दिए गए हैं। इसके अलावा हिंसा में शामिल उपद्रवियों की पहचान की जा रही है।
Mon Nov 25 2024 02:07:07 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
आज से संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत
आज से संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत भी हो रही है जिसमें कई अहम विधेयक पर चर्चा हो सकती है। वहीं मणिपुर और संभल हिंसा को लेकर हंगामे के आसार भी हैं।
Mon Nov 25 2024 02:06:27 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
पीएम मोदी आज करेंगे ICA वैश्विक सहकारी सम्मेलन का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भारत मंडपम में अंतरराष्ट्रीय सहकारिता गठबंधन (आईसीए) वैश्विक सहकारी सम्मेलन 2024 का उद्घाटन करेंगे और संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 की शुरुआत करेंगे।