आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपनी सरकार की उपलब्धियों को रविवार को रेखांकित किया और अगले साल की शुरुआत में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव में फिर से चुने जाने पर अधूरी परियोजनाओं को पूरा करने का संकल्प लिया। आप नेता ने मुंडका के कराला गांव में एक कुश्ती मुकाबला देखने के लिए उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए दावा किया, “दिल्ली में जिस तरह का काम हुआ वह देश में कहीं और नहीं हुआ।”
केजरीवाल ने मुंडका में 2,100 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से देश का सबसे बड़ा खेल विश्वविद्यालय बनाये जाने की घोषणा की।
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास कार्यों में बाधा डालने के प्रयास उन्हें रोक नहीं पाएंगे।
दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए फरवरी 2025 में चुनाव होना है। विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी को समाप्त हो रहा है। केजरीवाल ने मतदाताओं से एक बार फिर आप को समर्थन देने का आग्रह किया और अगले कार्यकाल में सभी शेष परियोजनाओं को पूरा करने का वादा किया।
इसे भी पढ़ें: पंत-श्रेयस के बाद वेंकटेश ने IPL Mega Auction में मचाया कोहराम, बने 2025 के तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी