राजस्थान के दौसा जिले में रविवार को एक सड़क हादसे में एक पुलिस कांस्टेबल की मौत हो गई। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा बाइक के एक ट्रैक्टर से टकराने से हुआ। पुलिस ने बताया कि हादसा रविवार सुबह बांदीकुई में उस समय हुआ जब कांस्टेबल राम सिंह मीणा (50) नोटिस तामील कराने बाइक से जा रहे थे।
पुलिस ने बताया…
पुलिस ने बताया कि मीणा बांदीकुई थाने में तैनात थे और सुबह एक मामले में नोटिस तामील कराने थाने से निकले थे। पुलिस ने बताया कि हरिपुरा रोड पर मीणा की बाइक तेज रफ्तार ट्रैक्टर से टकरा गई। पुलिस ने बताया, ‘‘हादसे में घायल कांस्टेबल को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।’
ये भी पढ़ें – पर्थ में कोहली का शतक, अनुष्का को दिया फ्लाइंग किस, VIDEO VIRAL