कांग्रेस के सबसे वरिष्ठ नेता बालासाहेब थोराट संगमनेर सीट से हार गए। उनके खिलाफ चुनाव लड़ने वाले अमोल खताल जीत गए हैं। अमोल ने शिव सेना (शिंदे) पार्टी से चुनाव लड़ा था। अमोल खताल बालासाहेब थोराट को हरा कर ‘जाइंट किलर’ बन गए हैं। इसीलिए प्रदेश की राजनीति में उनकी चर्चा हो रही है। आइए जानते हैं कि अमोल खताल कौन हैं, जिन्होंने आठ बार के कांग्रेस के दिग्गज को हराया