Sun Nov 24 2024 03:05:13 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
दिल्ली के कई इलाकों में AQI ‘बहुत खराब’ श्रेणी में
दिल्ली के लाल किला और आसपास के इलाकों में धुंध की परत छाई हुई है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड(CPCB) के अनुसार दिल्ली के कई इलाकों का AQI ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंच गया है, जहां चांदनी चौक में AQI 349 दर्ज किया गया है।
Sun Nov 24 2024 03:04:21 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
बीजेपी ने पीएम मोदी को किया महाराष्ट्र में मिली जीत का श्रेय
महाराष्ट्र की सभी 288 सीटों में से महायुति गठबंधन ने 236 सीटों पर जीत हासिल की है। इस ऐतिहासिक जीत के साथ बीजेपी एक बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। अब इस पर भाजपा नेताओं की ओर से लगातार प्रतिक्रिया आ रही है।
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि ‘महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन पर फिर से भरोसा जताने के लिए हम महाराष्ट्र की जनता का तो धन्यवाद करना ही है। इसके साथ ही इस जीत का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को जाता है। जिस तरह की योजनाएं जनहित में लाई गईं, डबल इंजन सरकार ने लोगों का विश्वास जीता और लोगों ने उन्हें अपना समर्थन दिया।’
Sun Nov 24 2024 03:04:11 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
पीएम मोदी आज करेंगे ‘मन की बात’
पीएम मोदी आज ‘मन की बात’ कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। आज इस कार्यक्रम का 116वां एपिसोड प्रसारित होगा। यह कार्यक्रम आज सुबह 11 बजे से शुरू होगा, जिसके जरिये प्रधानमंत्री देशवासियों को संबोधित करेंगे।