Anushakti Nagar: महाराष्ट्र के अणुशक्ति नगर विधानसभा सीट पर सबकी नजरें टिकी हुई है। एनसीपी (शरद पवार) ने इस सीट से स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद को अपना उम्मीदवार बनाया है तो वहीं एनसीपी (अजित पवार) ने सना मलिक को अपना उम्मीदवार बनाया है। अणुशक्ति नगर सीट से फहाद अहमद नवाब मलिक की बेटी सना मलिक से 5886 वोटों से आगे चल रहे हैं