Maharashtra-Jharkhand Election Results: दिल्ली बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने महाराष्ट्र, झारखंड और उत्तर प्रदेश उपचुनावों में BJP की जीत का दावा करते हुए कहा कि देश के लोग विकास चाहते हैं और BJP के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार बनेगी। मनजिंदर सिंह सिरसा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल को लोग नकार चुके हैं और उनके झूठे वादों से जनता परेशान है।
सिरसा ने केजरीवाल को मक्कार और झूठा बताते हुए कहा कि दिल्ली में न तो मुफ्त बिजली मिली, न पानी और न हवा। उन्होंने वक्फ बोर्ड को लेकर भी विवादित बयान देते हुए कहा कि जैसे वक्फ बोर्ड की शुरुआत हुई, वैसा ही अन्य क्षेत्रों में भी केजरीवाल की योजनाएं लोगों को धोखा दे रही हैं। मनजिंदर सिरसा ने कहा कि वे दो दिन बाद चुनाव आयोग से शिकायत करेंगे और इन नेताओं की नाकामियों पर सवाल उठाएंगे।
झारखंड में NDA और INDIA के बीच टक्कर
झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में मतदान हुआ था।पहले चरण में 13 नवंबर को 43 सीटों पर वोट डाले गए थे। जबकि दूसरे चरण में 20 नवंबर को 38 सीटों पर वोटिंग हुई थी। कुल 81 विधानसभा सीटें हैं। NDA और इंडिया ब्लॉक के बीच कांटे की टक्कर यहां है। आज, 23 नवंबर को चुनावी नतीजों के साथ ही यह साफ हो जाएगा कि जनता ने जीत का ताज किसे पहनाया है।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहले दौर की मतगणना के बाद बरहेट विधानसभा सीट से 2,812 मतों से आगे चल रहे हैं। झारखंड में NDA और INDIA गठबंधन के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव की मतगणना के दिन दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में जलेबियां बनाई जा रही हैं। दोनों राज्यों में कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती शुरू हो गई है। थोड़ी देर में रूझान आने भी शुरू हो जाएंगे।
नेताओं के भविष्य का फैसला आज
जनता की अदालत में महाराष्ट्र और झारखंड के भीतर राजनीतिक दलों और नेताओं के भविष्य का फैसला हो रहा है। महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों के लिए 20 नवंबर को चुनाव हुए, जिसमें 4136 उम्मीदवारों की किस्मत जनता ने लिखी है। झारखंड में 81 विधानसभा सीटों के लिए 13 नवंबर और 20 नवंबर को मतदान हुआ, जिसमें 1211 उम्मीदवारों ने दांव खेला।
यह भी पढ़ें: मतगणना के बीच अखिलेश यादव की पार्टी का चुनाव आयोग पर बड़ा हमला, BJP पर ‘साजिश’ का सनसनीखेज आरोप!