दिल्ली में एयर पॉल्यूशन इतना ज्यादा बढ़ गया है कि हवा दमघोंटू हो गई है. कई जगहों का AQI यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स 500 से भी ज्यादा चला गया है, जिसमें सांस लेने का मतलब 25 से 30 सिगरेट पी लेना. प्रदूषण का स्तर इस हद तक पहुंच गया है कि इसका बुरा असर पूरी तरह से स्वस्थ लोगों की सेहत को भी खराब कर रहा है । अगर आप भी पॉल्यूशन से पूरी तरह से बचना चाहते हैं तो आप देश की कुछ ऐसी जगहों पर विजिट कर सकते हैं जहां पॉल्यूशन काफी कम है।