Fri Nov 22 2024 02:50:18 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
दिल्ली में प्रदूषण गंभीर स्तर पर पहुंचा
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर वायु प्रदूषण अपने गंभीर स्तर पर पहुंच गया है। कई इलाकों में AQI 400 के पार दर्ज किया गया है। एक दिन की मामूली राहत के बाद स्थिति फिर गंभीर हो गई है।
Fri Nov 22 2024 02:48:48 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
गुयाना से स्वदेश रवाना हुए पीएम मोदी
पीएम मोदी नाइजीरिया, ब्राजील और गुयाना की अपनी ऐतिहासिक यात्रा पूरी करने के बाद स्वदेश के लिए रवाना हो गए हैं। पीएम मोदी ने 16 से 21 नवंबर तक तीन देशों की यात्रा पर थे। यात्रा की शुरुआत नाइजीरिया से हुई, जहां उन्होंने द्विपक्षीय रिश्तों को मजबूत करने की कोशिश की। इसके बाद, प्रधानमंत्री ने ब्राजील में आयोजित 19वें जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लिया, जहां वैश्विक मुद्दों पर जरूरी चर्चाएं हुईं।