ओडिशा में अपराध लगातार बढ़ता ही जा रहा है। निर्दलीय विधायक हिमांशु शेखर साहू पर बदमाशों ने हमला कर दिया, खबर है कि ओडिशा के निर्दलीय विधायक हिमांशु शेखर साहू ने आरोप लगाया है कि बुधवार शाम जाजपुर जिले में बदमाशों ने उन पर हमला किया। जाजपुर जिले के धर्मशाला से विधायक शेखर ने आरोप लगाया कि यह हमला बुद्ध नदी पुल के पास किया गया। जाजपुर जिले के धर्मशाला से विधायक शेखर ने आरोप लगाया कि यह हमला बुद्ध नदी पुल के पास किया गया।
पुलिस ने बताया कि इस संबंध में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। हालांकि जाजपुर के पुलिस अधीक्षक यशप्रताप श्रीमल ने कहा कि विधायक पर हमला करने वाले लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।