UP By Election: उत्तर प्रदेश में 9 विधानसभा सीटों पर जारी उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की शिकायत पर चुनाव आयोग ने एक्शन लेते हुए 7 पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। आरोप है कि पुलिसकर्मी मतदाताओं के वोटर आईडी चेक रहे थे।
चुनाव आयोग के एक्शन के बाद अखिलेश यादव ने कहा उत्तर प्रदेश में जिन मतदाताओं को पुलिस-प्रशासन द्वारा वोट डालने से रोका गया है, वो एक बार फिर से वोट डालने जाएं। इस चुनावी गड़बड़ी की सूचना हर तरफ फैल गई है। चुनाव आयोग भी सतर्क हो गया है और अब उसकी तरफ से ये आश्वासन मिल रहा है कि जिन लोगों को वोट डालने से रोका गया है, वो एक बार फिर से जाएं और अपना वोट जरूर डालें। अब कोई गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी। अगर फिर से कोई रोके तो आप वहां उपस्थिति चुनाव आयोग के अधिकारियों या राजनीतिक दलों के लोगों को सूचित करें या चुनाव आयोग से सीधी शिकायत करें। चुनाव आयोग से मिले इस आश्वासन के लिए धन्यवाद।
यूपी उपचुनाव में 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड
निर्वाचन आयोग ने मतदान करने जाते मतदाताओं के पहचान पत्र की जांच करने वाले सीसामऊ के दो पुलिस अधिकारियों SI अरुण कुमार सिंह और SI राकेश कुमार नादर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इनके अलावा मुरादाबाद से एक दारोगा और 2 सिपाहियों को हटाया गया है। मुजफ्फरनगर से 2 दारोगा निलंबित किए गए हैं।
इसे भी पढ़ें: UP By Election: सीसीमऊ में वोटिंग के बीच जमकर बवाल, BJP कैंडिडेट की गाड़ी पर पथराव;2 दारोगा सस्पेंड