Artificial Rain In Delhi: दिल्ली सरकार ने केंद्र से राष्ट्रीय राजधानी में गंभीर वायु प्रदूषण से निपटने के लिए आर्टिफिशियल बारिश कराने के लिए क्लाउड सीडिंग की अनुमति देने का आग्रह किया है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि उन्होंने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को चार बार पत्र लिखकर आर्टिफिशियल बारिश कराने के लिए क्लाउड सीडिंग के वास्ते तत्काल मंजूरी मांगी है