Delhi News: बाहरी दिल्ली के बवाना में कुर्सी के एक कारखाने में मंगलवार तड़के भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि बवाना के बी-ब्लॉक में एक कारखाने में सुबह साढ़े पांच बजे आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद दमकल विभाग की 22 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।
अधिकारी ने बताया कि मौके पर पहुंचने पर पता चला कि तीन मंजिला इमारत में स्थित कुर्सियां बनाने वाले कारखाने में आग लगी थी। अधिकारी के अनुसार, इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ तथा आग बुझाने के प्रयास जारी हैं।
यह भी पढ़ें: BREAKING: The Sabarmati Report फिल्म को लेकर बड़ी खबर, इस राज्य में हुई टैक्स फ्री; CM ने किया ऐलान