Maharashtra Assembly Elections 2024 Live: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अब सिर्फ एक दिन का समय बच गया है। राज्य में चुनाव प्रचार का शोर सोमवार (18 नवंबर) को थम गया। महाराष्ट्र में सभी 288 विधानसभा सीटों के लिए मतदान 20 नवंबर को होंगे। जबकि मतगणना 23 नवंबर को होगी। इस चुनाव में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना, BJP और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के ‘महायुति’ गठबंधन का NCP (एसपी), शिवसेना (UBT) और कांग्रेस के गठबंधन ‘महा विकास अघाड़ी (MVA) से कड़ा मुकाबला है। सभी अपडेट्स के लिए बने रहे https://hindi.moneycontrol.com/ के साथ