Tue Nov 19 2024 03:52:37 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
कैसे तत्कालीन मुख्यमंत्री को फंसाने के लिए खेल…- द साबरमती रिपोर्ट देखने के बाद बोले सम्राट
बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने पहली बार इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, ‘साबरमती फिल्म के माध्यम से स्पष्ट दिख रहा है कि कैसे तत्कालीन मुख्यमंत्री को फंसाने के लिए गुजरात की सरकार को बदनाम करने के लिए भारत की उस समय की सरकार ने पूरी तरह खेल रचने का काम किया और यह स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि कुछ लोग मीडिया के साथी को जोड़कर उस समय के मुख्यमंत्री मोदी जी को बदनाम करने का प्रयास किया गया। मैं फिल्म के माध्यम से सच्चाई सामने लाने के लिए फिल्म के सभी साथी को धन्यवाद देना चाहता हूं। सच्चाई जब देश के सामने आएगा तो पूर्णरूप से स्पष्ट हो जाएगा कि जनता के बीच जो भ्रम फैलाने का काम किया गया वो पूरी तरह से बेनकाब हो रहे हैं।’
Tue Nov 19 2024 03:46:44 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
एस जयशंकर ने चीनी विदेश मंत्री वांग यी से की मुलाकात
ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में आयोजित जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने चीनी विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात की। विदेश मंत्री ने कहा, “जी-20 के अवसर पर मिलना बहुत अच्छा है। हमने हाल ही में ब्रिक्स के अवसर पर भी एक दूसरे से मुलाकात की थी। दोनों मंचों पर हमारा योगदान परिणामों को आकार देने में उल्लेखनीय था, लेकिन यह हमें अंतर्राष्ट्रीय राजनीति में हमारे दोनों देशों के महत्व की याद दिलाता है। यह इस बात का भी उतना ही महत्वपूर्ण प्रमाण था कि हमारे द्विपक्षीय संबंध अधिक महत्वपूर्ण क्यों हैं।”
Tue Nov 19 2024 03:44:46 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
राजधानी दिल्ली में AQI ‘गंभीर’
राजधानी दिल्ली में हवा गुणवत्ता के बिगड़ते स्तर के बीच ग्रैप-4 लागू कर दिया गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गया है।
Tue Nov 19 2024 03:42:24 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
गुयाना जाएंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार, 18 नवंबर को ब्राजील के रियो डी जनेरिया में आयोजित जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल हुए। इसके बाद प्रधानमंत्री अफ्रीकी देश गुयाना का दौरा करेंगे।