कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) ने सोशल नेटवर्किंग कंपनी मेटा (फेसबुक की पेरेंट कंपनी) पर 213.14 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। कंपनी पर यह जुर्माना वॉट्सऐप (WhatsApp) की 2021 की प्राइवेसी पॉलिसी अपडेट के मामले में अपनी मजबूत पोजिशन के गलत इस्तेमाल के मामले में लगाया गया है। CCI के इस आदेश से फेसबुक और वॉट्सऐप की पेरेंट कंपनी को उसके सबसे बड़े यूजर मार्केट से झटका लगा है, जहां उसका कुल यूजर बेस 1 अरब से ज्यादा है। सिर्फ वॉट्सऐप के देशभर में 50 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हैं