Shaukat Ali Controversial Remark: उत्तर प्रदेश AIMIM अध्यक्ष शौकत अली के विवादित बयान खत्म होने का नाम नहीं रहे हैं। अब उन्होंने कावड़ियों को लेकर विवादित बयान दिया है। मुरादाबाद की कुंदरकी विधानसभा में जनसभा को संबोधित करते हुए शौकत अली ने कहा कि कावड़ यात्रा में कांवड़िये मस्त रहते हैं, चिलम भी मारते हैं और शराब पीकर हुडदंग भी मचाते हैं।
AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली अपनी पार्टी के प्रत्याशी हाफिज वारिस अली के लिए जनसभा करने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने कहा कि अगर हम दो मिनट सड़क पर नमाज पढ़ले, तो शोर मच जाता है नमाज पढ़ लिया… नमाज पढ़ लिया। यह सड़कें किसी के बाप की नहीं हैं, कावड़ यात्रा के नाम पर दो महीने सड़के बंद करके पुलिस डिपार्टमेंट के लोग कांवड़ियों पर फुल बरसते हैं।
‘कांवड़िये चिलम मारते हैं’
कांवड़ियों को लेकर विवादित बयान देते हुए शौकत अली के ने कहा कि कांवरिया मस्त रहते हैं, चिलम भी मारते हैं और शराब पीकर हुडदंग भी मचाते हैं, गाड़ियां भी तोड़ते हैं। लेकिन हमारा पुलिस विभाग जाकर उनके पैरों पर मरहम लगाता है। उनके ऊपर हेलीकॉप्टर से फूल बरसाए जाते हैं। शौकत अली ने ये बयान कुंदरकी विधानसभा में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए दिया है।