UP Board Exam 2025: यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने यूपी बोर्ड परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया। अगले साल 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 तक यूपी बोर्ड परीक्षाएं आयोजित होगीं। हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया गया है।
इस बार UP बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर मीडिएट की परीक्षा में कुल 54,38,597 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सोमवार (18 नवंबर) देर शाम नोटिस जारी कर तारीखों की घोषणा की। एग्जाम इस बार 24 फरवरी से 12 मार्च के बीच 12 कार्य दिवसों में आयोजित होगी किए जाएंगे। यहां देखे पूरा शेड्यूल….