Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार समाप्त हो चुका है। 20 नवंबर को होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 288 सीटों के लिए कुल 4,136 उम्मीदवार मैदान में हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी समेत NDA और I.N.D.I.A दोनों गठबंधनों के स्टार प्रचारकों ने अपने-अपने पार्टी उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया