सरकारी बैंक का पूरा भरोसा: शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव से दूर, एसबीआई में आपकी जमा पूंजी पूरी तरह सुरक्षित रहती है। लोन और ओवरड्राफ्ट की सुविधा: अगर आपातकाल में आपको अचानक पैसों की जरूरत पड़ती है, तो अपनी इस एफडी पर आप एसबीआई से आसानी से लोन या ओवरड्राफ्ट की सुविधा ले सकते हैं। समय पूर्व निकासी: आवश्यकता पड़ने पर आप नियमों और शर्तों के अनुसार परिपक्वता से पहले भी पैसा निकाल सकते हैं। वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% अतिरिक्त फायदा: बुजुर्गों और पेंशनभोगियों के लिए 7.75% का सालाना ब्याज बेहद आकर्षक है।