Q2 Results: स्पेशियलिटी ऑयल और लुब्रिकेंट्स कंपनी Gandhar Oil Refinery के सितंबर तिमाही के नतीजे दमदार रहे। कंपनी का नेट प्रॉफिट बढ़कर ₹186.3 करोड़ हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹40 करोड़ था। मुनाफा 365% यानी 4 गुना से ज्यादा बढ़ा। वहीं, कंपनी का रेवेन्यू 72.9% बढ़कर ₹1,846.6 करोड़ पहुंच गया। पिछले साल यह ₹1,068 करोड़ था।