गुवाहाटी के पुलिस कमिश्नर पार्थ सारथी महंत ने मीडिया से बातचीत में बताया कि, गोलीबारी की घटना में मारे गए लोगों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि, पुलिस को अब तक चार शव मिले हैं और मामले की जांच जारी है। उन्होंने ये भी आशंका जताई कि घटनास्थल से और शव मिल सकते हैं। उन्होंने कहा, पुलिस जल्द ही आरोपियों को पकड़ लेगी। ये घटना होटल बिलास इन के पास कल्याण ज्वैलर्स के शोरूम के नजदीक एक गली में हुई। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू कर दी।