उत्तर प्रदेश में चक्रवात ‘अर्नब’ के असर से 28 और 29 अक्टूबर को कई जिलों में मौसम खराब रहने की आशंका है। यूपी के कई हिस्सों में 28 अक्टूबर के लिए येलो अलर्ट तो वहीं 29 और 30 अक्टूबर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 28 अक्टूबर को सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, गाजीपुर और बलिया में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं, 29 अक्टूबर को मौसम का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है। इस दिन चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, वाराणसी मंडल, रायबरेली, अमेठी और सुल्तानपुर में भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं कई जगहों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम के इस बदलाव को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।