करवा चौथ (Karwa Chauth) का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए खास माना जाता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए व्रत रखती हैं। इस साल करवा चौथ की तारीख को लेकर कुछ लोगों के मन में सवाल है कि व्रत 28 अक्टूबर को रखा जाएगा या 29 अक्टूबर को। इसलिए व्रत रखने से पहले सही तारीख, पूजा का समय और चांद निकलने का समय जानना जरूरी है।