Asian Market Today: सोमवार को एशिया बाजारों की सतर्क शुरुआत रही। निवेशक एक तरफ AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से जुड़ी नई बिकवाली पर विचार कर रहे थे। तो दूसरी तरफ कंपनियों के नतीजों और सेंट्रल बैंक की बैठकों पर भी उनकी नजर थी। सप्ताह की शुरुआत में MSCI का एशिया पैसिफिक इंडेक्स 0.2% गिर गया, जबकि हैंग सेंग फ्यूचर्स में कोई खास बदलाव नहीं दिखा। दक्षिण कोरिया में कोस्पी (Kospi) 0.21% नीचे आया, जबकि जापान में निक्केई 225 (Nikkei 225) में 0.23% और व्यापक टॉपिक्स (Topix) इंडेक्स में 0.65% की बढ़त दर्ज की गई।