सबसे पहले अपना IRCTC अकाउंट तैयार रखें। आखिरी समय में नया अकाउंट बनाने या पासवर्ड ढूंढने में समय बर्बाद हो सकता है। तत्काल टिकट के लिए अकाउंट का आधार वेरिफाइड होना जरूरी है। इसलिए आधार वेरिफिकेशन पहले ही पूरा कर लें। यात्रा की तारीख, कहां से कहां तक जाना है और किस ट्रेन से सफर करना है, यह पहले तय कर लें। AC टिकट के लिए सुबह 10 बजे और स्लीपर टिकट के लिए 11 बजे से पहले IRCTC में लॉगिन कर लें। बुकिंग शुरू होते ही अपनी ट्रेन और क्लास चुनें। इसके बाद तत्काल कोटा सेलेक्ट करके यात्रियों की जानकारी भरें। पेमेंट में देर न करें, इससे आपकी मेहनत पर पानी फिर सकता है। टिकट बुक होने के बाद PNR नंबर जरूर चेक कर लें।