पटना में पत्रकारों से बात करते हुए सिंह ने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा उनके खिलाफ की गई कार्रवाई को लेकर उन्हें कोई मलाल नहीं है। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, पटना में 6 साल के लिए JDU पार्टी से निकाले जाने पर अनंत सिंह ने कहा, "जनता मालिक है। जो कार्रवाई हुई है अच्छी हुई है। मुझे कोई दिक्कत नहीं है। पार्टी नीतीश कुमार की थी वे नहीं हैं तो पार्टी में कौन है? मैं कह रहा हूं कि निकाल दें। अब नीतीश कुमार नहीं हैं तो पार्टी खत्म हो गई। इनको 10 सीट आने में भी आफत होगी…मैं अपनी पार्टी बनाऊंगा…मैं पार्टी के पास टिकट मांगने नहीं गया था पार्टी ने बुलाकर मुझे टिकट दिया। जदयू का भविष्य खत्म है। मेरी नीतीश कुमार से कोई दूरी नहीं है। वे बीमार रहते हैं।"