दिल्ली के एक 23 साल के जेन जी को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। उस पर आरोप है कि उसने इंस्टाग्राम पर खुद को एक अमीर बिजनेसमैन बताकर और शादी का झांसा देकर लगभग 20 महिला पुलिस कांस्टेबलों से 24 लाख रुपये ठग लिए। इस अजीबोगरीब मामले ने इंटरनेट पर सबका ध्यान खींचा है। सोशल मीडिया यूजर्स इसकी तुलना 'लेडीज वर्सेस रिकी बहल' फिल्म में रणवीर सिंह द्वारा निभाए गए किरदार 'रिकी बहल' से कर रहे हैं, जो बातों में फंसाकर लोगों को ठगता था।