इस पोस्ट पर कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उनमें से ज्यादातर ने महिला के इस फैसले का समर्थन किया कि वह अपने पैसों पर अपना नियंत्रण बनाए रखे। एक यूजर ने उसे इन मांगों के आगे न झुकने की सलाह दी और लिखा- "ऐसा बिल्कुल मत करना! तुम्हारे पैसों पर किसी और का हक नहीं है और किसी को भी तुम्हें यह कहने का मौका मत दो कि ऐसा होना चाहिए। अगर वे बार-बार दबाव डालें तो बस इतना कह दो कि 'हां, मैं इस बारे में सोच रही हूं' और बात वहीं खत्म कर दो। और वैसे भी तुम अपने देवर (या पति के भाई) की पढ़ाई के लिए पैसे क्यों दोगी? तुम्हारे ससुराल वालों को आखिर हो क्या गया है?"