तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल: 24 से 26 अक्टूबर के बीच कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज-चमक, बिजली और 40–50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है। हवा के झोंके 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं। केरल और माहे: 24 से 26 अक्टूबर के दौरान कुछ स्थानों पर भारी से भारी बारिश का खतरा है। इसके बाद भी 28 अक्टूबर तक कई जगह बारिश जारी रह सकती है। लक्षद्वीप: 24 और 25 अक्टूबर को भारी बारिश की संभावना है। कुछ स्थानों पर बहुत तेज बारिश के कारण जलभराव की स्थिति बन सकती है। कर्नाटक: तटीय और दक्षिणी आंतरिक हिस्सों में बारिश का अनुमान है। दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 25 अक्टूबर को भारी बारिश और कुछ क्षेत्रों में बहुत भारी बारिश की आशंका जताई गई है।